रामपुर रोड के इस स्टोर में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलकर दो कर्मचारियों की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित घरेलू सामान की डिलीवरी करने वाले स्टोर में पांच जून शुक्रवार की देर रात भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जिंदा जलाकर मौत हो गई। रामपुर रोड पर स्टोर में शुक्रवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल धारण कर लिया। पास ही सटे ब्लिकिंट स्टोर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फायर बिग्रेड के साथ ही के एसपी सिटी मनोज कत्याल व टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था। अग्निकांड में स्टोर में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों से पूछताछ में मृतकों के नाम नरेंद्र निवासी गौलापार और अमित निवासी पंचायतघर बताएं हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *