हल्द्वानी के होनहार मुकुल चौहान भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने

ख़बर शेयर करें

 

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी तिकोनिया निवासी मुकुल चौहान भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। मुकुल ने केरल में हुई पासिंग आउट परेड में प्रतिभाग किया। मुकुल के पिता प्रताप चौहान प्रॉपर्टी डीलर हैं और माता उमा चौहान गृहिणी।‌ मुकुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है । गौरतलब है कि मुकुल बचपन से ही होनहार रहा है। उसने प्रारंभिक शिक्षा हल्द्वानी में ली और उसके बाद उसका चयन सैनिक स्कूल में हो गया। कड़ी मेहनत के बाद मुकुल ने यह मुकाम हासिल किया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *