हल्द्वानी: जंगल में वन कर्मियों व तस्करों में मुठभेड़, एक को लगी गोली

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों और वन विभाग की टीम के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवाबी फायरिंग में तस्करों ने वन विभाग के ऊपर भी फायरिंग की, जिसमें वनकर्मी बाल-बाल बच गए। इस मामले में वन विभाग की टीम ने तीन तस्करों को हिरासत में लिया है। इस दौरान पिकअप वाहन से काफी मात्रा में कीमती सागौन की लकड़ी व बाइक बरामद की गई है। वन विभाग की जवाबी कार्रवाई में वन तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू को गोली लगी है। वन विभाग ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल, वन विभाग ने लालकुआं कोतवाली में तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच टांडा रेंजर रूपनारायण गौतम ने बताया कि घटना आज रविवार 26 मई सुबह की है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि टांडा रेंज के लालकुआं क्षेत्र में लकड़ी काटकर एक वाहन से जाई जा रही है। इस पर वन विभाग एसओजी और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर तस्करों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में की गई फायरिंग में वन विभाग का कुख्यात तस्कर लखविंदर सिंह लक्कू निवासी बरहैनी बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) को गोली लगी है। बताया गया कि कुख्यात तस्कर लखविंदर ने वर्ष 2019 में वन कर्मचारी की हत्या भी कर दी थी। इस मामले में जेल जाने के बाद इन दिनों वह बाहर था।

 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *