हल्द्वानी में यहां प्राधिकरण व नगर निगम की टीम ने अवैध तरीके से बन रहा बैंक्विट हॉल सील किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड-37 में विकास प्राधिकरण व नगर निगम की टीम ने अवैध तरीके से बनाया जा रहा बारात घर सील कर दिया। स्थानीय लोगों ने आज रविवार 26 मई को मल्ला चौफुला चौराहा के पास अवैध निर्माण कर रास्ता बंद किए जाने की शिकायत प्रशासन से की थी। इस पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट व विकास प्राधिकरण के जेई अंकित बोरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्यवाही की।

इस बीच सहायक नगर आयुक्त भट्ट ने बताया कि जिस जमीन पर निर्माण किया गया है वह नजूल की है या वन भूमि इसकी जांच की जा रही है। साथ ही निर्माण करने वाले को सख्त हिदायत दी गई है। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि करन चौहान नामक व्यक्ति का यह निर्माण कार्य बताया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *