समाचार शगुन उत्तराखंड
रामनगर कार्बेट पार्क से सटे फाटो जोन में पर्यटकों को आसानी से दिखने वाले भोला के पैर में लगभग एक माह पूर्व नुकीली चीज से संक्रमण फैल गया था। उसे 26 जून को रेस्क्यू सेंटर लाया गया। उपचार के बाद स्वस्थ भी हो गया था,पर अचानक उसे एस्पिरेशन निमोनिया (फेफड़ों का संक्रमण ) हो गया, उपचार के दौरान उसकी मृत्य हो गई। इससे वन्यजीव प्रेमियों में शोक है।
