पुलिस ने अराजकता कर रहे दो भाइयों समेत छह युवकों को दबोचा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

 

*सार्वजनिक स्थान पर झगड़े की सूचना प्राप्त होने पर हल्द्वानी पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पर्वतीय उत्थान मंच, हीरानगर के पास आपस में मारपीट एवं अराजकता कर रहे 06 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार* किया।

*हीरानगर चौकी इंचार्ज संजीत राठौड द्वारा* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके द्वारा पुलिस के विधिपूर्ण निर्देशों का पालन न करते हुए उत्तेजित होकर अराजकता जारी रखी गई।

किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने *सभी 06 आरोपियों को धारा 172(2) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार* कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।

*गिरफ्तारी*

1. काव्य सिंह नेगी उम्र 18 वर्ष निवासी साकेत कालोनी दो नहरिया
2. कौशिक कुमार आर्या निवासी हीरानगर उम्र 18 वर्ष
3. नुकुल मौर्या निवासी जगदंबा नगर हल्द्वानी उम्र 24 वर्ष
4. राजा आर्या निवासी आदर्श नगर गली नंबर 3 मुखानी उम्र 23 वर्ष
5. राहुल राम निवासी तीन पानी हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष
6. सुनील निवासी तीन पानी हल्द्वानी उम्र 26 वर्ष

*पुलिस टीम:*

चौकी प्रभारी हीरानगर उ0नि0 संजीत राठौड़
ASI राम सिंह अधिकारी
का0 अरविंद राणा
का0 गिरीश चंद्र