लोकसभा चुनाव: नैनीताल जिले की छह विधानसभा के 1010 बूथों के लिए 1588 वीवीपैट सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों को सौंपीं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार नैनीताल जनपद में ईवीएम व वीवीपैट आज 22 मार्च शुक्रवार को सभी 6 विधानसभावार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में प्राप्त हो गई है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि ईवीएम वेयर हाउस से सभी 6 विधान सभाओं के सहायक रिटर्निंग आफीसरों को ईवीएम प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के 6 विधानसभाओं में कुल 1010 बूथों हेतु 1509 बेलेट यूनिट/कन्ट्रोल यूनिट एवं 1588 वीवीपैट सहायक रिटर्निंग आफीसरों को प्राप्त हो गई है। उन्होंने सहायक रिटर्निंग आफीसरों (एआरओ) को निर्देशित किया है कि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों को अभिरक्षित करने की प्रक्रिया में आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता को गम्भीरता से लिया जायेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *