हल्द्वानी के लिटिल फ्लावर स्कूल में जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का भावपूर्ण स्मरण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में लालडांठ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य शांति जीना ने ध्वजारोहण किया।

इस क्रम में वंदे मातरम, रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव जन तो तेने कहिए एवं दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल आदि भजन एवं गानों के साथ महापुरुषों का स्मरण किया गया। विद्यार्थियों ने गांधी एवं शास्त्री के जीवन के महत्वपूर्ण सारांश स्वच्छता अभियान एवं नशा उन्मूलन अभियान पर अपने विचार प्रकट किए। बाद में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान पर रैली निकाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *