15 एनडीआरएफ टीम ने‌ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामलीला मैदान भवाली में किया योगाभ्यास

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम 15 क्यू भवाली में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योग दिवस का आयोजन नगर पालिका भवाली नैनीताल के रामलीला मैदान में किया गया जिसमें नगर पालिका भवाली के सदस्यों के अलावा व्यापार मंडल एनसीसी कैडेट्स व्यापार मंडल अध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। 15वीं वाहिनी के सेनानी सुदेश कुमार दराल के दिशा निर्देशानुसार टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत के नेतृत्व में योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। योग कार्यक्रम की थीम “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ”के विषय पर आधारित थी। इस अवसर पर 15 वाहिनी भवाली टीम के टीम कमांडर तिरेपन सिंह रावत के अलावा प्रकाश आर्य, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी नैनीताल मोहन पाठक राज्य आंदोलनकारी, संजय कुमार, सुधा आर्य ,कुमारी तनुजा कंनवाल, बालम सिंह मेहरा, कैलाश चंद शिवाल, कैलाश चंद्र लोहनी (योगाचार्य), लोकेश पालीवाल, कंचन शाह व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली, आशुतोष चंदोला एवं इंद्र आर्य के अलावा एनसीसी के कैडेट्स ,15वीं वाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अंत में टीम कमांडर इंस्पेक्टर तिरेपन रावत ने योग दिवस की बधाइयां देते हुए भवाली नगर के सभी नगर वासियों,एनसीसी कैडेट्स, राज्य आंदोलनकारियों एवं 15 वाहिनी के सभी पदाधिकारियों को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *