हल्द्वानी: यहां कार-स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले में हल्द्वानी-लालकुआं मार्ग में कार-स्कूटी की टक्कर में अल्मोड़ा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बीती सोमवार की देर रात का है। बताया गया कि दोनों युवक मोटाहल्दू स्थित होटल में काम करते थे। देर रात मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। आज मंगलवार 14 मई की सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्यवाही गई। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा नगर के पिथौरागढ़ रोड स्थित पेटसाल के नजदीक बमनसवाल गांव निवासी दीवान सिंह 30 वर्ष व अभय बिष्ट निवासी खत्याड़ी तलार बाड़ी अल्मोड़ा सोमवार की देर रात 11:30 बजे अपनी स्कूटी संख्या यूके 04यू-2622 से मोटाहल्दू स्थित होटल पर जा रहे थे कि मोतीनगर चौराहे पर सड़क पार करते समय हल्द्वानी की ओर जा रही कर की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। देर रात स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को हल्द्वानी मोर्चरी पहुंचाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इधर पुलिस ने‌ दोनों वाहन कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *