होमगार्ड की दीपावली फीकी, बैंक खाते से आठ लाख की ठगी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

साइबर ठगों ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक होमगार्ड के खाते से आठ लाख की रकम उड़ा दीपावली फीकी कर दी। इस मामले में शनिवार 18 अक्टूबर को हलदूपोखरा निवासी होमगार्ड पहले दुर्गा सिटी सेंटर स्थित बैंक मैनेजर से मिला और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि बीती 16 अक्टूबर को आनलाइन धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से ढाई लाख का लोन भी लिया गया। इसके बाद आठ लाख से अधिक का चूना लगा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *