हल्द्वानी में यहां दुकान की छत काटकर चोरी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के कटघरिया में एक प्रतिष्ठान की छत काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। सुरभि मेगा मार्ट संचालक वीरेंद्र सिंह रौतेला ने मुखानी  थाना पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा है कि उनके मेगा मार्ट में बीती 20 जून को चोरी की घटना हुई थी। मेगा मार्ट संचालक ने बताया कि चोर मेगा मार्ट की छत काटकर नगदी, समान समेत मोबाइल फोन चुरा ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *