रुद्रपुर में 10 दिन से लापता बालक का सुराग नहीं, गुस्साए लोगों ने सीओ सिटी का घेराव किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में दस दिन पूर्व मौहल्ला आदर्श कालोनी से लापता हुए बालक के परिजनों ने आज बुधवार 10 जुलाई को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ सीओ सिटी निहारिका तोमर का घेराव किया। परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र हमजा बेग बीती 2 जुलाई से घर से लापता है। सीसीटीवी फुटेज में वह अंतिम बार रेलवे स्टेशन के पास दिखाई दिया था लेकिन उसके बाद उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा है। सीओ ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस लगातार बालक की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से भी सम्पर्क किया जा रहा है। सीओ का‌ घेराव करने वालों में बाबू खान, जक्की रजा, नावेद खान, राजा, नब्बू, इन्द्र पाल, फारूख अली, अज्जू, लियाकत, वाहिद, इमरान रजा, सरफराज खान, मोहसिम खान, मुन्ने, असलम, खालिद, कलीम अहमद, वकी रजा, वसी रजा, गुफरान, दानिश आदि शामिल थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *