दुखद: छुट्टी पर आया हल्द्वानी निवासी फौजी गधेरे में डूबा, तलाश जुटा प्रशासन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक के पदमपुरी मार्ग पर स्थित बमेटा गांव के पुल से लगे गधेरे में बीती मंगलवार की शाम नहाते समय एक फौजी पानी के तेज बहाव में डूब गया। फौजी युवक को डूबते साथी दोस्त उसे बचाने के लिए गधेरे में कूदे लेकिन पानी के बहाव में युवक का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना साथी दोस्त ने जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन को सूचना मिलते ही धारी तहसील की टीम, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के चलते युवक का पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना पर धारी एसडीएम केएन गोस्वामी देर रात पतलोट से तहसीलदार के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार की शाम विनोद सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी ने जिला प्रशासन को सूचना दी की वह अपने चार अन्य साथियों के साथ बमेटा गांव घूमने आए थे। उन्होंने बताया कि वह और  हिमांशु दफौटी (25) पुत्र पुष्कर दफौटी निवासी बागेश्वर वतर्मान निवासी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी, प्रदीप नेगी पुत्र नंदन सिंह निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा, आकाश बिष्ट पुत्र लाल सिंह निवासी शेरपुर देहरादून, चंदन सिंह निवासी मानपुर वेस्ट हल्द्वानी के साथ नहाने के लिए गधेरे पर उतरे थे। उन्होंने कहा कि नहाते समय हिमांशु पानी के तेज बहाव में बह गया है। हिमांशु को बचाने के लिए सभी लोग गधेरे पर उतरे लेकिन पानी का बहाव अधिक होने से पता नहीं चल पाया। यह पांचों कुमाऊं रेजीमेंट के नाइन कुमाऊं की यूनिट में है जो दिल्ली में तैनात है। वे इन दिनों छुट्टी पर घूमने आए थे। इधर बुधवार को दिनभर प्रशासन हिमांशु की खोजबीन में लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *