नैनीताल जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 16 जुलाई मनेगा हरेला, आदेश जारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 16 जुलाई को हरेला पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रत्येक विधालय में कम से कम पांच पौधे रोपे होंगे। इस संबंध में आज बुधवार 10 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल‌ टम्टा ने जिले भर के उप शिक्षा धिकारी व खंड शिक्षाधिकारियों‌ को निर्देश जारी किए हैं।