यहां भांजे को बचाने गए मामा को लोहे की रॉड से पीटा, देखें घटना का फुटेज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में युवकों के हाथों पिट रहे भांजे को बचाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्साए लड़कों ने लोहे की रॉड से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपियों ने मामा और दो भांजों को पीटा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
वार्ड नंबर 29 सुभाष कालोनी निवासी अब्दुल हसन ने एसएसपी को दिए​ शिकायती पत्र में कहा कि वह पेटिंग को काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बीते बुधवार को वह अपने घर आ रहा था। सुभाष कालोनी में उनके भांजे सरताज से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। उसने सरताज को बचाने की कोशिश की तो पांच लोगों ने उसे जमीन पर गिराकर लोहे की रॉड से बुरी तरह से पीटा था। उसको बचाने के लिए दूसरा भांजा शहजाद आया तो आरोपियों ने उसे भी खूब पीटा। शोरगुल सुनकर मोहलले के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्हाेंने मौका लगने पर जान से मारने की धमकी दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे और भांजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। कहना है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उसने पिता-पुत्र सहित पांच लोगों पर केस दर्ज करने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *