कार-डंपर की भिड़ंत में राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत, पत्नी घायल

समाचार शगुन उत्तराखंड 
नैनीताल के रामनगर में हाईवे 309 पर गुरुवार की शाम कार-डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में नैनीताल जा रहे गाजियाबाद के रहने वाले बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी यतीश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में फंसी उनकी पत्नी को लोगों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गाजियाबाद के ग्राम शाहपुर बमेठा थाना वेव सिटी निवासी 24 वर्षीय यतीश यादव पुत्र सुरेश चंद्र यादव गुरुवार शाम अपनी पत्नी शीतल के साथ नैनीताल घूमने के लिए कार से जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हल्दुआ हाईवे 309 के पास देर रात उनकी कार और पीरूमदारा से काशीपुर की ओर जा रहे 22 टायरा डंपर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए।