सीडीओ ने मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना, 101 साल‌ की वोटर मजीदन ने युवाओं से मतदान अवश्य करने की अपील की

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी नगर निगम में गुरुवार को मतदाता जागरूकता रथ को मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी स्वीप नैनीताल अशोक‌ पांडे तथा नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर 101 वर्ष की आयु की मतदाता मजीदन ने नए एवं भावी मतदाताओं से वोट अवश्य देने की अपील की। मतदाता जागरूकता रथ में गीतों के माध्यम से आने वाले निर्वाचन चुनाव को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जनपद नैनीताल के जिला आइकॉन मोहन चंद्र जोशी तथा सुप्रसिद्ध गायिका गुंजन जोशी के अतिरिक्त बाल कलाकार प्रणव कांडपाल तथा प्रशांत जोशी के द्वारा गाए हुए गीत को चुनाव रथ के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement