हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी मलिक का बेटा मोईद भी हुआ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने वांछित चल रहे उसके बेटे मोईद को भी गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसका खुलासा किया। गौरतलब है कि हल्द्वानी हिंसा के अब तक 84 दंगाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने को लेकर हिंसा हो गई थी। इधर पुलिस ने अब मोइद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *