उरेडा के जेई का वेतनमान बढ़ा, आदेश जारी, डिप्लोमा इंजीनियरों खुशी जताई

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शासन ने उरेडा के कनिष्ठ अभियंताओं का वेतनमान बढ़ा दिया है। इस संबंध में शासन से प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी किए हैं ‌ उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद नैनीताल के सचिव गणेश सिंह रौतेला ने शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि महासंघ इस मांग को लंबे समय से उठा रहा था।