समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बाल संप्रेक्षण गृह में बंद दुष्कर्म का आरोपी बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। इसकी सूचना पर सुधार गृह की गार्द ने तुरंत पुलिस को दी। आरोपी को आखिरी बार बनभूलपुरा क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।
