समाचार शगुन उत्तराखंड
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला नैनीताल की रामनगर विधानसभा में रविवार चार अक्टूबर को रैली निकाली गई। रैली समापन के बाद मालधनचौड़ स्थित बैकट हाल में सभा का आयोजन रामनगर संभावित उम्मीदवार भुवन सत्यबली की ओर से किया गया जिसमें बहुत से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और मालधनचोड डिग्री कॉलेज निर्दलीय छात्र संघ के चुनाव विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निशांत कुमार कोषाध्यक्ष प्राची ल़ोहनी आयुष लोहनी रितेश सिंह आशना शिल्पी राजकुमार गोपाल रावत विजय बिष्ट राजकुमार गोयल गणेश अधिकारी गिरीश रौतेला महेश ककगेती युवा ब्लॉक अध्यक्ष किशनलाल सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान ने की। इस मौके पर ललित अधिकारी, हरीश रौतेला, राकेश चौहान, रवि वाल्मीकि, श्याम सिंह नेगी, खड़क सिंह बगड़वाल, शिव सिंह रावत आनंद असगोला भुवन बिष्ट राजीव लोचन रवि बोरा, उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट युवा के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
