उत्तराखंड कैबिनेट में लिए गए नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने वाले फैसले को कैबिनेट मंत्री ने ऐतिहासिक बताया

समाचार शगुन उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट में लिए गए नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने वाले फैसले को कैबिनेट मंत्री ने ऐतिहासिक बताया
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।

​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रदेश के वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों व कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस निर्णय से हजारों परिवारों को उनका वास्तविक मालिकाना हक मिल सकेगा। इसके साथ ही, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण (Regularization) संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मंत्री कैड़ा ने कहा खाम लेंड,वर्ग 3व वर्ग 4 की जमीन पर वर्षो से रह रही जनता की भवनाओं को ध्यान मै रखकर हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखकर पारदर्शी और संवेदनशील फैसले ले रही है। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।