समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 37 में पार्षद विद्या देवी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी हृदयेश कुमार के सहयोग से रविवार चार अक्टूबर को चौफुला चौराहा के पास पार्षद के आवास पर 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक जन सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में
🔹 UCC मैरिज रजिस्ट्रेशन
🔹 नया आयुष्मान कार्ड
🔹 वय वंदना 70+ कार्ड
🔹 पैन कार्ड
🔹 वोटर ID कार्ड
🔹 ई-श्रम कार्ड
🔹 पासपोर्ट आवेदन सहित अन्य जनसुविधाएं मुहैया कराई गई।
शिविर में ज्योति नेत्रालय, तिकोनिया चौराहा, हल्द्वानी के सहयोग से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मोतियाबिंद एवं नाखूना के ऑपरेशन की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गयी।शिविर में ज्योति नेत्रालय के अनुभवी चिकित्सकों एवं जनसेवा केंद्र के विशाल जी का विशेष सहयोग रहा। आज आयोजित इस जन सुविधा शिविर में सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।
