बनभूलपुरा में अवैध तरीके से बनाया मदरसा व‌ नमाज स्थल हटाने की तारीख तय, नगर निगम प्रशासन ने मांगा भारी पुलिस बल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम प्रशासन ने बनभूलपुरा स्थित मलिक के बगीचे में बने कथित मदरसे व नमाज स्थल को ध्वस्त करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस क्रम में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से चार फरवरी को भारी पुलिस बल की मांग की है। बीती 29 व 30 जनवरी को निगम प्रशासन ने मलिक के बगीचे में नजूल भूमि पर अभियान चलाकर जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किया था। साथ ही तारबाड़ कर जमीन कब्जे में ली थी। निगम से मिली जानकारी के अनुसार इस भूमि पर अवैध तरीके से प्लाटों की खरीद फरोख्त की जा रही थी। निगम प्रशासन ने एक फरवरी तक का समय देते हुए कथित मदरसा ल नमाज स्थल हटाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद कब्जा खाली नहीं किया गया। इधर शुक्रवार को नगर आयुक्त ने कब्जा हटाने की तारीख 4 फरवरी तय कर भारी पुलिस फोर्स मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *