श्रीमद् भागवत कथा से पहले 551 महिलाओं समेत 2100 लोगों ने निकाली मंगल कलश यात्रा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से 28 जनवरी से तीन फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।‌ कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। इस कथा का वाचन करने हेतु दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की शिष्या भारत विख्यात भागवत भास्कराचार्य विदुषी साध्वी सुश्री कालिंदी भारती पधार रही हैं। इस कथा के द्वारा आप भगवान श्री कृष्ण जी के विभिन्न स्वरूपों एवं लीलाओं का अध्यात्म, विज्ञान, भक्ति -रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथामृत का रसपान करेंगे। इस कथा के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के महत्व को बताते हुए स्वामी उमेशानंद ने कहा कि कलश के अग्रभाग में देवताओं का निवास होता है। यह हमारे मानव मस्तिष्क का भी प्रतीक है जिसे शास्त्रों ने अमृत का कुंड कहा है। इस यात्रा में 551 महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर प्रतिभाग किया। इस क्रम में बहनों ने भगवा पगड़ियां धारण कर भक्ति के साथ शक्ति को दर्शाया गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बहनों द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति द्वारा भारतीय संस्कृति को प्रेरित किया गया। युवाओं ने भी जयश्री राम के नारे लगाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कलश यात्रा में लगभग 2100 लोगों ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा रुद्रपुर के मुख्य मार्ग से होती हुई कथा स्थल गांधी पार्क में आकर समाप्त हुई। कलश यात्रा का पूजन विजय गोयल व उनकी धर्मपत्नी ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, समाजसेवी संजय ठुकराल, भारत भूषण चुघ, समाजसेवी विजय भूषण गर्ग, प्रीत ग्रोवर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *