सरकार के बजट से क्यों मायूस हुए ट्रांसपोर्टर, जानिए वजह

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता व हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर हरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि केंद्र सरकार के अंतरिम बजट 2024 में घर, आयुष्‍मान कार्ड, सोलर पैनल जैसी कई बड़ी घोषणाएं सराहनीय कदम है लेकिन पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में न लाने से ट्रांसपोर्टरों में मायूसी है। पिछले दिनों ट्रांसपोर्टरों ने उम्मीद जताई थी कि इस बार के बजट में पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाएगा।