पत्नी के भाइयों ने लगाई पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूलपुरा निवासी नदीम ने अपने साले इरफान, सलीम, मतीन, आदिल और मोबीन पर घर में घुसकर मारपीट और कोर्ट में विचाराधीन वाद को वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित नदीम ने बनभूूलपुरा कोतवाली को दी तहरीर सौंपी थी। इस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।