यात्रीगण ध्यान दें: पहाड़ जाने वालों के लिए वीकेंड पर यह नियम लागू

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

महीने के दूसरे शनिवार से शुरू होने वाले दो दिन के वीकेंड के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।  कैंची धाम समेत नैनीताल, भीमताल समेत अन्य पर्यटक स्थलों पर सैलानियों के उमड़ने की संभावना को देखते हुए 10 और 11 अक्तूबर को भारी वाहनों का आवागमन सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को जिले की सीमा पर ही रोका जाएगा। केमू और प्राइवेट बसों के साथ ही चौपहिया वाहन सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक डायवर्ट मार्ग से चलेंगे। टैक्सी बाइकों के कैंची और नैनीताल आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यह है डायवरजन

1. हल्द्वानी और काठगोदाम से अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड, भीमताल से धारी, धानाचूली बैंड होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। रानीखेत की ओर जाने वाले वाहनों को खुटानी से डायवर्ट कर वाया मुक्तेश्वर, रामगढ़ होते हुए भेजा जाएगा।

2. बाहरी जनपदों व राज्यों से अपने वाहनों से आने वाले पर्यटक वाया भीमताल होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं तो उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में पार्क कराया जायेगा और शटल सेवा से भेजा जाएगा।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement