पुलिस ने डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जान से मारने की धमकी देने वाले तीन गिरफ्तार किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को शासन के निर्देशानुसार दिनांक 08.10.2026 को डिग्री कॉलेज रामनगर में *’सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना था। इस महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय नैनीताल, विभिन्न विभागों के लोक सेवक और बड़ी संख्या में आम जनता की उपस्थिति* प्रस्तावित थी। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करना था।

घटना का विवरण:
कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें तीन युवकों—1. मो० सानिब, 2. मो० अनस, और 3. कपिल बिष्ट—द्वारा पूर्व छात्रसंघ चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की जा रही थी। इस बातचीत के दौरान इन युवकों द्वारा यह आपत्तिजनक टिप्पणी की गई कि *”कल सुबह 10:30 बजे इकठ्ठा होकर ज्ञापन देंगे, और कार्रवाई न होने पर प्रिंसिपल के ऊपर तेल डालकर आग लगा देंगे।

पुलिस की कार्यवाही
इन तीनों व्यक्तियों का यह कृत्य एक लोकसेवक को उसके पदीय कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने, उनमें भय पैदा करने और उन्हें गंभीर क्षति पहुँचाने की धमकी देने की श्रेणी में आता है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एक गंभीर दंडनीय अपराध है।इस मामले का *तत्काल श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा संज्ञान लेते हुए कोतवाली रामनगर* पर *एफआईआर नं० 319/2026, धारा 224, 351(1) BNS* दर्ज किया गया।

नामजद अभियुक्तगण:
1. अनस निवासी:–शक्तिनगर पुछरी रामनगर उम्र–21वर्ष।

2. कल्पित बिष्ट  निवासी– किशनपुर छोई, रामनगर उम्र–26 वर्ष।

3. सानिब सिद्धगी निवासी– टांडा रामनगर उम्र–24 वर्ष।

पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और इस प्रकार की धमकियां देने वालों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।