उत्तराखंड के युवाओं को जापान और जर्मनी में मिलेंगे रोजगार के अवसर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, द्वारा संचालित *मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना* के अंतर्गत युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को एमबीपीजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला मोबिलाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में किया गया।कार्यशाला में जिला सेवायोजन अधिकारी एवं विभागीय विशेषज्ञों द्वारा छात्र-छात्राओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार योग्य बनाने के लिए जापान एवं जर्मनी जैसे विकसित देशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इसके लिए चयनित युवाओं को *6 से 8 माह का जापानी /जर्मन भाषा प्रशिक्षण एवं व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण* प्रदान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जापान में केयर गिवर, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक क्षेत्रों में तथा जर्मनी में नर्सिंग, हेल्थ केयर एवं कुशल तकनीकी कार्यों में बड़ी संख्या में मानव संसाधन की मांग है। भाषा दक्षता प्राप्त करने के बाद युवाओं को विदेश में रोजगार हेतु प्रायोजित किया जाएगा। योजना की मुख्य विशेषताएं निम्नवत है उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी 18 से 35 वर्ष के इच्छुक युवा पात्र होंगे न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं,स्नातक, जीएनएम, एएनएम,आईटीआई,डिप्लोमा ट्रेड अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को जापानी भाषा N4 एवं जर्मन भाषा स्तर का गहन प्रशिक्षण प्रशिक्षण के दौरान व्यावसायिक कौशल, इंटरव्यू तैयारी एवं सांस्कृतिक अनुकूलन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और वैश्विक रोजगार के लिए स्वयं को तैयार करें कार्यक्रम मे 132 अभियथियो/ अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर *जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गढ़िया, प्रचार्या एमबीपीजी कॉलेज एन एस बनकोटी प्रोफेसर डॉ संजीव कुमार खजान पाठक गोविंद सिंह बिष्ट प्रमेश कुमार बीना कांडपाल रक्षित जोशी प्रकाश सनवाल शंकर लाल* व कार्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement