समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल में वन विभाग के जू स्थित डिवीजन ऑफिस में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यालय से धुआं उठता देख सफाई कर्मचारी ने इसकी सूचना तत्काल संबंधित कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक विभाग की कई फाइलें व दस्तावेज जलकर राख हो गए।अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को कुछ ही देर में नियंत्रित कर लिया। लेकिन तब तक कार्यालय में रखी फाइलें व दस्तावेज जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग भवन के अन्य हिस्से में नहीं फैली।
