मैपिंग कर रहा 40 लाख का ड्रोन लापता, पुलिस में गुमशुदगी दर्ज

समाचार शगुन  उत्तराखंड

उत्तराखंड के हरिद्वार में अर्द्धकुंभ 2027 की तैयारियों और मैपिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा करीब 40 से 50 लाख रुपये का हाई-टेक ड्रोन उड़ान भरने के बाद अचानक लापता हो गया है। यह ड्रोन आईआईटी रुड़की के प्रोजेक्ट के तहत मैपिंग और डिजिटल ट्विन कार्यों में लगाया गया था। गुरुवार को करीब 11:00 बजे इसे उड़ाया गया था और आधे घंटे बाद ही इसके आसपास भूपतवाला क्षेत्र में मिली थी, जहां यह करीब 100 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। आईआईटी रुड़की के कर्मचारी शिवम नौटियाल की शिकायत पर शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। माना जा रहा है कि है कि संपर्क टूटने के बाद ड्रोन या तो जंगल में गिर गया है या किसी हाईटेंशन लाइन/पक्षी से टकराया है, या फिर गिरने के बाद किसी ने इसे उठा लिया है।