समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि के वर्कचार्ज कर्मचारी की पत्नी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कर्मचारी और उसके परिचितों ने महिला की काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। हरिपुर जमन सिंह रामपुर रोड निवासी कर्मचारी शाम को पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने टीपीनगर पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर लेकर महिला की तलाश की जा रही है। बताया गया कि महिला पास ही अपने माता-पिता के घर गयी थी। उसका फोन भी नहीं मिल रहा है।
