कार की टक्कर से महिला की मौत का मामला: चार दिन बाद भी आरोपी चालक का नहीं लगा सुराग, एसपी सिटी से मिले कांग्रेसी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के शीशमहल काठगोदाम में महिला को कार से कुचलने के आरोपी चालक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है। इसे लेकर बुधवार को  कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शीशमहल चौराहे में रात के समय ज्योति को कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी, कार महिला कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गयी। इससे महिला का हाथ शरीर से अलग हो गया था, महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। इधर हादसे के चार दिन बाद भी कार चालक की गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शीशमहल चौराहा पर ब्रेकर लगाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश महिला महासचिव पुष्पा संभल, राजकुमार सिंह यादव, किशोर बल्यूटिया , तारा कोरंगा आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *