उत्तराखंड में यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में बीती 14 मई को प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इस मामले में पीडित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना पुरोला में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 376 व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस प्रकार के जघन्य अपराध की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी ने पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, सुरेन्द्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मात्र 12 घण्टे के अंदर आज बुधवार 15 मई को आरोपी शिक्षक राकेश को पेट्रोल पम्प पुरोला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *