कुमाऊं के ट्रांसपोर्टर पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ डीआईजी से मिलेंगे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के तत्वावधान में हल्द्वानी स्थित बैंकट हाल में हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों व ट्रक मालिकों से जुड़ी समस्याएं उठाई गई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य प्रकाश हर्बोला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । बैठक का आयोजन महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि हाल में उत्तराखंड परिवहन मंत्रालय ने चालान का टारगेट अधिकारियों को दिया है, जिससे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों में रोष है। ट्रक मालिकों का मानना है कि इससे भ्रष्टाचार और उत्पीड़न बढ़ेगा। प्राइवेट फिटनेस की मनमानी को देखते हुए ट्रक मालिकों में बहुत रोष है। प्रदेश में फिर से पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंचने लगा है। इस दौरान तय किया गया कि पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ जल्द डीआईजी से मिलेंगे। साथ ही अंडरलोड चलने जैसे मुद्दों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर से भी मुलाकात की जाएगी। बैठक में दिनेश बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, प्रकाश रावल, बृजेश तिवारी, महासचिव उमेश पांडे, गिरीश मेलकानी, दया किशन शर्मा, देवभूमि व्यापार मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, जगत सिंह नेगी, गोविंद मेहरा ,ललित पाठक, चामू सिंह, केदार सिंह गजानन, संजय फर्स्वाण, महावीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरीश मेहता, गोविंद सिंह, पंकज पल्याल, भगवान मेहरा, महेंद्र सिंह, सुभाष पांडे आदि थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *