उत्तराखंड में सरकारी विद्यालयों की मासिक परीक्षा का पंचांग जारी, देखें तारीख 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रदेश के सरकारी व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों की मासिक परीक्षा का पंचांग तैयार कर लिया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने समस्त  मुख्य शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। प्रदेश भर में शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा छह से 12वीं तक छात्र-छात्राओं की प्रथम ईकाई की मासिक परीक्षा 21 व 22 मई, प्रथम ईकाई की मासिक परीक्षा कक्षा 11वीं के लिए 29 व 30 जुलाई, द्वितीय ईकाई की मासिक परीक्षा 29 व 30 अगस्त, तृतीय ईकाई की मासिक परीक्षा 28व 29 नवंबर तथा चतुर्थ ईकाई की मासिक परीक्षा 26 व 27 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *