उत्तराखंड: डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

चमोली जिले के डिप्टी जेलर पर बिजनौर की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद चमोली थाने में डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, बिजनौर की रहने वाली युवती विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी के साथ चमोली थाने में पहुंची और उसने अपनी शिकायत में बताया कि चमोली जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास ने पुरसाड़ी जेल परिसर में बने सरकारी आवास में जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं डिप्टी जेलर का कहना है कि वह लंबे समय से इस युवती को जानते हैं और वह लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए की डिमांड कर रही है, फिलहाल डिप्टी जेलर ने तबीयत बिगड़ने की बात कही जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *