हल्द्वानी में यहां होटल में चल रहा था हाईप्रोफाइल जुआ, पुलिस ने छाप मार नगदी समेत छह जुआरी पकड़े

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में कमलुवागांजा स्थित होटल में पुलिस ने छापेमारी कर हाई प्रोफाइल जुआ पकड़ा है। छापे के दौरान जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार किये गये हैं। उनके पास से एक‌ लाख से अधिक की नगदी व जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई है। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि मुखानी पुलिस को सूचना मिली कि कमलुवागांजा स्थित होटल में हाईप्रोफाइल जुआ चल रहा है। इस पर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती बुधवार की देर शाम होटल में छापा मारा और छह आरोपियों को 1.10 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि काफी दिनों से होटल में जुआ खेला‌ जा रहा था। गिरफ्तार सभी आरोपी हल्द्वानी के रहने वाले हैं। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गये आरोपियों में आरोपियों ने भगवानपुर तल्ला निवासी सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र मोहन पांडे, भगवान बिचला निवासी नीरज कुमार, हिम्मतपुर मल्ला निवासी हिमांशु नैनवाल, तल्ला हिम्मतपुर निवासी दरबान सिंह और ब्लॉक कलिका कॉलोनी निवासी संजय शाह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *