रुद्रपुर: नेत्रदान कर अमर हुईं राधेश्याम गुलयानी की आंखें

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, उत्तराखंड 

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर।‌ शहर के वरिष्ठ व्यापारी अमित गुलयानी श्री मनमोहन गुलयानी के पिता राधेश्याम गुलयानी उम्र 74 का आज सुबह निधन हो गया। जिस पर उनके परिजनों ने भारत विकास परिषद शाखा के वरिष्ठ सदस्य संजय कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा से संपर्क कर अपने पिता के नेत्रदान की इच्छा जताई। जिस पर गुलयानी परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए भारत विकास परिषद के सदस्यों ने मुरादाबाद के सीएल गुप्ता मेमोरियल अस्पताल से संपर्क किया। जिसके चलते आज सीएल गुप्ता मेमोरियल अस्पताल से नेत्र विशेषज्ञों की टीम आई और उन्होंने स्वर्गीय राधे श्याम गुलयानी के नेत्रों का प्रत्यारोपण किया। भारत विकास परिषद के नरेंद्र अरोरा ने कहा कि नेत्रदान महादान है ऐसे में श्री गुलयानी ने नेत्रदान कर एक महान कार्य किया है और अब उनकी आंखें अमर हो गई हैं। जो किसी अन्य व्यक्ति को रोशनी देगी। गुलयानी परिवार के इस प्रयास की सभी ने सराहना की और श्री राधे श्याम गुलयानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *