हल्द्वानी: विधायक सुमित ने 22 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने 22.75 लाख की सीसी सड़कों एवं देवी मंदिर में जनमिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण व उच्चीकरण का शिलान्यास व लोकार्पण किया। वार्ड न. 48 मल्ली बमौरी, बलवंत कालोनी में सीसी मार्ग का शिलान्यास (लागत रू 8.27 लाख), वार्ड न.37 मित्र पुरम दमुवाढूंगा में सीसी मार्ग का शिलान्यास (लागत रू 9.66 लाख) एवं शीशमहल, श्रमिक बस्ती कर्नल वार्ड स्थित देवी मंदिर में जनमिलन केन्द्र के सौंदर्यीकरण व उच्चीकरण ( लागत रू 4.82 लाख) का आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने विधिवत लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात प्रदान की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आम जनमानस को सुगम आवागमन प्रदान करने के लिए विधायक निधि से जितना संभव हो, लगातार कार्य किया जा रहा है।लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, राजू नेगी, हेम पंत, गोपाल बिष्ट, बी.एस पाँगती, शेर सिंह तोलिया, धीरेन्द्र पांगती, प्रेम बृजवाल, बहादुर बिष्ट, गोकर्ण सिंह बिष्ट, हेम महतोलिया, हीरा पांगती, सविता गुरुरानी, गीता बहुगुणा, मन्नू गोस्वामी, दीपा, सुनीता टम्टा, ममता नेगी, पवन कनौजिया, महेंद्र सिंह, मनोज आर्य, तारा सिंह मेहरा, लाल सिंह बोरा, धनी प्रसाद, रेनू शुक्ला, आकाश टम्टा, विराज आर्य, दौलत सक्सेना, पुष्पा सम्मल, पंकज सनवाल, बालम सिंह मेहरा, सुरेन्द्र नगरकोटी, दिवेश तिवारी, बलवंत बोरा आदि मौजूद थे।‌

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *