उत्तराखंड में यहां सड़क हादसे में 12 शिक्षक घायल , दो हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 
उत्तरकाशी में स्कूल जा रहे शिक्षकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 10 से 12 शिक्षक सवार थे। आज 23 सितंबर
सोमवार को वाहन चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था तभी नागथली छोटी मणि के पास गढ़वाल गाड़ सड़क पर पलट गया। हादसे में सभी शिक्षकों के घायल होने की सूचना। इनमें दो की हालत गंभीर बताई गयी है। वाहन गिरने की सूचना पर राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रवाना हुई। पता चला कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था। चिन्यालीसौड़ सीएचसी के डॉ.प्रवेश रांगड़ ने बताया कि हादसे में गंभीर घायल लोकेन्द्र पैन्यूली और संदीप थपलियाल को देहरादून रेफर किया गया है। जबकि रोशन लाल, प्रियाव्रत जगूड़ी, जयदेव पैन्यूली, महेश अवस्थी को उत्तरकाशी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चालक सहित शेष सामान्य घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *