समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई।*
*ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र की ANTF टीम ने संयुक्त चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*
*190 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल* के नेतृत्व में दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र की ANTF टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा मजार के पीछे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट, उम्र 23 वर्ष, निवासी वारसी मदरसे के पीछे, लाइन नंबर 17, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल के कब्जे से एक लाल रंग के बैग में निम्नलिखित इंजेक्शन बरामद किए गए।
*1. 95 इंजेक्शन* BUPRENORPHINE INJECTION (BI NORPHINE)
*2. 95 इंजेक्शन* AVIL (PHENIRAMINE MALEATE INJECTION), 10 ML इस प्रकार अभियुक्त के कब्जे से कुल 190 इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 170/2026, धारा 8/22 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*बनभूलपुरा पुलिस टीम*
– उप निरीक्षक जगवीर सिंह
– कांस्टेबल सुनील कुमार
*ANTF टीम, कुमाऊँ परिक्षेत्र
– उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी
– उप निरीक्षक विनोद जोशी
– हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र चौहान
– कांस्टेबल इसरार अहमद
