अल्मोड़ा के जंगल में जिंदा जले वन कर्मियों के मामले में कंजर्वेटर व डीएफओ के निलंबन के आदेश जारी, सीसीएफ कुमाऊं भी हटाए, इन अफसरों को दिया चार्ज

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभयारण्य में जंगल की आग की चपेट में आने से चार कर्मचारियों की मौत व इतने ही लोगों के झुलसने के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन‌ विभाग के अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस क्रम में वन विभाग के उप सचिव सत्यप्रकाश सिंह ने आज शुक्रवार की शाम कार्रवाई संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं पीके पात्रो को मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

इसके अलावा डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया व चीफ कंजर्वेटर नार्थ कोको रोसे को निलंबित किया गया है।

उनके स्थान पर नये अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस हादसे में विभागीय वाहन भी जल गया था, इसी में कर्मचारी सवार थे। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारियों को आज पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली एम्स पहुंचाया गया है।

https://youtu.be/1mPo6CAyhwI?si=5M_uwA94kZCup0wd

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *