नैनीताल जिले में यहां विवाह समारोह में मांस-मदिरा की दावत देने से भड़के लोग, दी आंदोलन की चेतावनी, क्या है मामला, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं में वार्ड एक स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित विवाह समारोह में मांस-मदिरा परोसने का मामला तूल पकड़ गया है। दलित समाज के लोगों ने अंबेडकर पार्क बारात घर में मांस-मदिरा की दावत पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके मद्देनजर आज बुधवार 15 मई को नगर के दलित नेता गुरूदेव मौर्य के नेतृत्व में तमाम लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच अधिशासी अधिकारी राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी व उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि अंबेडकर पार्क में बीते कुछ समय से शादी समारोह में मांस-मदिरा परोसी जा रही है। इससे दलित समाज के लोगों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस परिपाटी पर अंकुश न लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *