समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कालेज में शनिवार 25 सितंबर को छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दिन नैनीताल रोड पर अफरातफरी का माहौल रहा। इससे तमाम बार हाइवे पर जाम लगता रहा। दोपहिया वाहन चालक ठंडी सड़क से जैसे तैसे आवाजाही करते नजर आए। इस बीच पुलिस ने कयी बार लाठियां भांजी।











