उत्तराखंड में यहां के पूर्व विधायक का महिला के बाल संवारते वायरल वीडियो चर्चाओं में

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में आए दिन विधायक और मंत्री अपने हरकतों में आये दिन चर्चाओं में रहते हैं, अब हरिद्वार के ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक महिला के बाल संवारते हुए दिखाई दे रहे हैं। उधर, सामने आया है कि उनकी गाड़ी को भी पुलिस ने सीज किया है। थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि वाहन पर विधायक लिखा हुआ था, जबकि सुरेश राठौर पूर्व विधायक हैं। वह वाहन में मौजूद नहीं थे। जो लोग वाहन में थे वह उनके परिजन बताए जा रहे हैं। वाहन को सीज कर दिया गया है।  वहीं आज बुधवार 15 मई को पूरे दिन पूर्व विधायक के वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला कोई अभिनेत्री है। महिला वीडियो बनाते हुए उनका मजाक भी बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *