रामनगर ढेला के 100 से अधिक बच्चों ने नैनीताल में किया शैक्षिक भ्रमण, हाईकोर्ट जाकर समझी न्यायिक व्यवस्था

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रामनगर के राजकीय इंटर कॉलेज ढेला के 100 से अधिक बच्चों और उनके शिक्षकों ने नैनीताल का शैक्षिक भ्रमण किया। बच्चों ने स्नो व्यू से हिमालय की चोटियों को देखा, जीव विज्ञान प्रवक्ता चंद्र प्रकाश खाती द्वारा वहां होने वाली वनस्पतियों के बाबत उनको जानकारी दी गई। इसके पश्चात बच्चे नैनीताल स्थित चिड़ियाघर में गए और वहां विभिन्न हिमालय पशु पक्षियों को देखा और उनके बाबत जानकारी ली।

बच्चों ने तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा गए जहां अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने उनको गांधी के आजादी के आंदोलन के दौरान नैनीताल भ्रमण पर जानकारी दी गई। उसके साथ ही मल्लीताल स्थित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति देखने के और आजादी के आंदोलन में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई।बच्चों ने फ्लैट्स में चल रही विभिन्न गतिविधियों को भी देखा और नैना देवी मंदिर का भी भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा बच्चों द्वारा माननीय उच्च न्यायालय का भ्रमण वहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा मेहता और प्रोटोकॉल अधिकारी परीक्षित उनियाल द्वारा बच्चों को उच्च न्यायालय की न्यायिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके साथ ही बच्चों ने माननीय उच्च न्यायालय में उच्चतम न्यायाधीश के चेंबर, ब्लाक को भी देखा। इस दौरान शिक्षक मनोज जोशी,नवेंदु मठपाल, सीपी खाती, शैलेंद्र भट्ट, जया बाफिला, बालकृष्ण चंद, उषा पवार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *