प्रदेश के 13 जिलों के विधुत संविदा कर्मचारी हल्द्वानी में जुटे और यह मुद्दे जोरशोर से उठाए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) ने नियमितीकरण और मेडिकल सुविधा मुहैया कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सम्मेलन में प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।  रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश, अति विशिष्ट अतिथि यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसई रवि कुमार राजौरा, संगठन के सलाहकार दीपक पाठक और दीप चंद्र पाठक ने हिस्सा लिया। विधायक हृदयेश ने संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए भरोसा दिलाया कि विधानसभा सत्र में इस मामले को उठाया जाएगा। मुख्य अभियंता त्रिपाठी ने कर्मचारियों के मांगपत्र को मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि और संचालन कैलाश उपाध्याय एवं प्रेम भट्ट ने किया। प्रदेश अध्यक्ष कवि ने कहा कि समान वेतन की दिशा में अब तक मिली सफलता में सभी के प्रयास रहे। प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ और ग्रेच्युटी की नियमानुसार कटौती तथा भुगतान का मुद्दा उठाया। सम्मेलन में कंचन जोशी, रवि बिष्ट, रोहित मिश्रा,  सुभाष डोभाल, मनीष पांडे, महिमान भड़, देवेंद्र कन्याल, दीपा भंडारी, मधु रावत, योगिता भकुनी, किरन बोरा आदि मौजूद रहे।